फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में दस आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रुप में किया जाएगा विकसित

चमोली में दस आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रुप में किया जाएगा विकसित

Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
चमोली में दस आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रुप में किया जाएगा विकसित

विज्ञापन
गोपेश्वर। बच्चों के बौद्धिक स्तर और शारीरिक विकास के लिए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बाल विकास से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने दस केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। कहा गया कि चयनित केंद्रों में प्रोजेक्टर, ऑडियो/वीडियो किट, फर्नीचर, कलर मैट, कलर बुक, गुड्डा-गुड्डी बोर्ड, खेलकूद तथा लंबाई और वजन मापने की मशीन मुहैया कराई जाएगी। डीएम ने भोजन व्यवस्था के लिए गैस कनेक्शन तथा पढ़ाई के लिए बिजली कनेक्शन भी मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि जिन ब्लाकों में बालक-बालिकाओं का लिंगानुपात कम है, उन सभी ब्लाकों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का व्यापक प्रचार भी किया जाए। उन्होंने जिला बाल विकास अधिकारी को 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिक्षा, खेलकूद और पठन-पाठन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एसडीएम बुसरा अंसारी और डायट के प्राचार्य कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed