{"_id":"5c000f38bdec22419b5de182","slug":"15435078138-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पोषण दिवस पर आधारित चार दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पोषण दिवस पर आधारित चार दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, बीमारियों से रोकथाम के उपाय सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारियां दी गईं। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मनोज खंडूड़ी ने भी विचार रखे। कार्यशाला में प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह रावत, शकुंतला पंवार, देवेश्वर भट्ट, सहित फरकंडे, डुंग्री, अंद्रपा, जिन्गोड़, बीना, कुणीखेत, छिमटा, प्यूंरा, नैणी आदि ग्राम पंचायतों के 50 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।