{"_id":"5bf6fdcbbdec2241505b8f7c","slug":"154291353010-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के दिलों में हम जीते : योगेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के दिलों में हम जीते : योगेश राणा
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहे योगेश राणा ने अपने समर्थकों के साथ आभार रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने भारी बहुमत देने पर नगर क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।
योगेश राणा ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ ढालवाला से आभार रैली निकाली। आभार रैली ढालवाला से शुरू होकर चौदहबीघा, मुनिकीरेती, शीशमझाड़ी, खारास्रोत, शिवानंद नगर होते हुए कैलाश गेट क्रांति चौक पर संपन्न की गई। इस दौरान योगेश राणा ने नगर पालिका के 11 वार्डों में जाकर सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका की जनता ने मुझे पूरा समर्थन दिया है। लोगों के दिलों में हम जीते हैं लिहाजा हमारी हार नहीं हुई। उन्होंने इस दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम, संजय बडोला, निर्मला उनियाल, सीमा बिजल्वाण, आरती चौहान, मनोज शर्मा, तोताराम उनियाल, दिनेश उनियाल, ओमप्रकाश नौटियाल, राकेश कोहली, विपिन राणा, दिनेश सेमवाल, कैलाश थपलियाल, राजीव गौड़, भाष्कर गैरोला आदि मौजूद रहे।