फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब मिशन-25 पर टिकीं रोहिला की निगाहें

अब मिशन-25 पर टिकीं रोहिला की निगाहें

Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अब मिशन-25 पर टिकीं रोहिला की निगाहें
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पहला लक्ष्य मेयर बनाना था, अब निगम बोर्ड में बहुमत की तैयारी है। पार्टी के 15 पार्षद निर्वाचित होकर आये हैं। पार्षदों की संख्या 25 तक पहुंचानी है। काफी लोग पार्टी में शामिल होने को तैयार बैठे हैं। शपथ ग्रहण समारोह तक ये लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करुंगा।
ये बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ऋषिकेश प्रभारी विनय रोहिला ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहीं। देहरादून रोड स्थित एक होटल में उन्होंने वार्ड-15 के निर्वाचित निर्दलीय पार्षद प्रभाकर शर्मा और वार्ड-33 से चुन कर आए निर्दलीय पार्षद विजय बडोनी को भाजपा में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान काफी लोग थे जो अपनी प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़े, हमने अपने लक्ष्य पर काम किया। जो भी गिले शिकवे थे वे चुनाव के बाद धुल गए हैं। हमें अपना परिवार बढ़ाना है। इसी का नतीजा है कि दोनों पार्षदों ने भाजपा में निष्ठा दिखाई है। उन्होंने कहा कि कई पार्षद अभी बाकी हैं जिन्हें अपनाना है। निगम में हमारी संख्या महज 15 है। लिहाजा बहुमत के लिए जरूरी 21 पार्षदों का साथ चाहिए। हम निगम बोर्ड में भाजपा पार्षदों की संख्या 25 तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष को भी करेंगे आमंत्रित
ऋषिकेश। विनय रोहिला ने बताया कि अगले हफ्ते संभावित शपथ ग्रहण समारोह में हम विपक्ष को भी आमंत्रित करेंगे। इसमें पूर्व सभासद भी शामिल रहेंगे। खासकर उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को भी आमंत्रित करने का जिक्र किया है। उधर, शपथ ग्रहण समारोह के विषय पर मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि आयोजन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर होगा। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed