{"_id":"5bf6fdbabdec2241486fc233","slug":"1542913514188000-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8000 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला चुकी है ‘स्माइल ट्रेन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8000 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला चुकी है ‘स्माइल ट्रेन’
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये स्माइल ट्रेन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने बृहस्पतिवार को कटे होंठ और तालू के बच्चों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। कॉफ्रेंसिंग का आयोजन प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से रिकार्ड आठ हजार ऑपरेशन होने पर किया गया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के स्माइल ट्रेन के कई बच्चों ने ऐश्वर्या से बातें कीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मां और पुत्री के साथ बच्चों के माता-पिता से भी चर्चा की। ऐश्वर्या ने अपने संदेश में कहा कि हर इंसान को मुस्कान का हक है। उन्होंने हिमालयन अस्पताल सहित प्लास्टिक सर्जरी विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में रिकार्ड 8000 ऑपरेशन किए जा चुके है। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान के मरीज सर्जरी करा चुके हैं।