फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईसीयू में भर्ती मरीज की तरह हुई गंगा की हालत : राजेंद्र

आईसीयू में भर्ती मरीज की तरह हुई गंगा की हालत : राजेंद्र

Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती मरीज की तरह हुई गंगा की हालत : राजेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। गंगा की स्थिति आईसीयू में भर्ती किसी बीमार व्यक्ति जैसी हो गई है। हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि मानो हृदय रोग से पीड़ित मरीज का इलाज कोई दंत चिकित्सक कर रहा हो। पूरे सरकारी तंत्र में नीति निर्धारकों का रवैया इसी तरह गैर जिम्मेदाराना है। यह बात जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने कही। वे बुधवार को अमितग्राम में एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अमितग्राम में उन्होंने स्वराज मुक्ति आंदोलन कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने प्रोफेसर जेपी सिंह की लिखी पुस्तक राष्ट्रवाद का विमोचन भी किया। जल पुरुष ने कहा कि गंगा के पानी में 17 बीमारियों का इलाज संभव था मगर, गंगा की स्थिति सतत बिगड़ रही है। जगह-जगह पहुंची गंगा यात्रा के बाद लोगों ने बताया कि अब गंगा जल 15 दिन में ही खराब होने लगता है। पहले घरों में गंगा जल रखने पर वो कभी खराब नहीं होता था। ऐसी स्थिति क्यों है, इस पर मंथन करने की जरूरत है। गंगा का इंवायरमेंट फ्लो का नोटिफिकेशन तो किया गया, लेकिन पहले जरूरत गंगा को ए, बी, सी, डी किस श्रेणी की है उसमें विभक्त करने की थी। उसके बाद जिस श्रेणी की है वैसा ही ट्रीटमेंट होना चाहिए।
विज्ञापन

सरकार ने नहीं मानी स्वामी सानंद की बात
मैग्सेस पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी सानंद के जीते जी और मरने के बाद भी उनकी कोई बात सरकार ने नहीं मानी। इस अवसर पर बजरंग मुनि ग्राम सभा व ग्राम पंचायत के बारे में भी जानकारी दी गई। यहां मौजूद आचार्य पंकज ने कहा कि ग्राम सभा को विधायकी अधिकार होना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन श्रीकांत सिंह ने किया। इस मौके पर अनसुया प्रसाद, एनके वर्मा, एस बालक, नागेंद्र दत्त रतूड़ी, स्वामी विक्रमा सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed