{"_id":"5be89187bdec2269b262f2c1","slug":"15419682152-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मुख्यमंत्री ने किया रोड़ शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मुख्यमंत्री ने किया रोड़ शो
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नगीना रानी समेत बीस अन्य वार्ड सभासदों के पक्ष में रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रोड शो कर वोट मांगे। कहा कि डोईवाला को आदर्श रूप देकर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला के निकाय नगर पालिका डोईवाला में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है। सुबह हंसूवाला स्थित एक फार्म हाउस परिसर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रोड शो की शुरूआत करते हुए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। हंसूवाला, प्रेमनगर बाजार, मिल रोड, देहरादून रोड, ऋषिकेश रोड, रेलवे रोड़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अध्यक्ष पद की नगीना रानी और वार्ड सदस्यों के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि डोईवाला की बेहतरी के लिए हर स्तर पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में विकास कर आदर्श पालिका बनाने का काम करेंगे। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नगीना रानी ने नगर में मूलभूत सुविधाएं देने का वायदा किया। रोड़ शो में मुख्य चुनाव संयोजक संजीव सैनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार, वरष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, शैलेंद्र त्यागी, श्रवण प्रधान, राजेंद्र मनवाल, करन बोरा, कोमल कन्नौजिया, आशा कोठारी, रोहित क्षेत्री, ललित पंत, सरिता जोशी, अनीता अग्रवाल, विनित लोधी, सोनू गोयल, ईश्वरचंद अग्रवाल, रमेश वासन, राम अवतार महावर, मंदीप बजाज, विजय बख्शी, राजन गोयल, दरपान वोहरा, शैलेंद्र कौर, आशा सेमवाल, विजय शर्मा, मनीष नैथानी, परमिंदर सिंह बाउ, अजय लोधी, दिनेश वर्मा, भारत गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी विधानसभा में सीएम का है पूरा फोकस
नगर पालिका डोईवाला के चुनाव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरा फोकस करते हुए चुनावी प्रबंधन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चुनाव के अंतिम सप्ताह के शुरू हो जाने पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए सीएम और उनकी टीम जुटी हुई है। प्रतिष्ठित डोईवाला की अध्यक्ष पद के लिए सीएम जोर आजमाइश में जुटे हैं।