{"_id":"5be89183bdec22695176b0c1","slug":"15419682126-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सूर्य की उपासना व छठी मैया का व्रत नहाय खाय के साथ छठ पूजा का पर्व रविवार को आरंभ हुआ। पूर्वांचल समाज के लोगों ने सुबह से ही घर आंगन की साफ सफाई कर पूजा स्थलों को चमकाया। वहीं त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर चबूतरे भी तैयार किये। सार्वजनिक छठ पूजन समिति के संयोजक राजू गुप्ता ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह भगवान सूर्य देव और छठ माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर कलश पूजन किया जायेगा।
इसी दिन शाम पांच बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शिरकत करेंगे। इसके बाद सायंकालीन सूर्य देव को अर्घ्य दिया जायेगा। 14 नवंबर की सुबह चार बजे हवन प्रारंभ होगा। इसके बाद साढ़े छह बजे आरती की जायेगी। छह बजकर पैंतालीस मिनट पर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर प्रसाद वितरण होगा। फिर छठ माता की मूर्ति विसर्जित की जायेगी। इस दौरान समिति के राजपाल ठाकुर, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।