फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीछे बैठी सवारी के हेलमेट पहनने पर एसएसपी ने बांटी चॉकलेट

पीछे बैठी सवारी के हेलमेट पहनने पर एसएसपी ने बांटी चॉकलेट

Sun, 11 Nov 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
पीछे बैठी सवारी के हेलमेट पहनने पर एसएसपी ने बांटी चॉकलेट
श्रीनगर। शहर क्षेत्र में दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता कर दिया। डबल हेलमेट अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर 355 चालान किए गए। जबकि दस वाहन सीज किए गए। साथ ही हेलमेट पहनने वालों को एसएसपी ने चॉकलेट देकर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम एसएसपी जेआर जोशी, सीओ धन सिंह तोमर व कोतवाल एनएस बिष्ट ने मुख्य बाजार में स्थित चौकी के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकांश दुपहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस पर वाहन स्वामियों का चालान किया गया। हालांकि कुछ दुपहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी हेलमेट पहने थी। जिस पर एसएसपी जेआर जोशी, सीओ धन सिंह तोमर ने चॉकलेट देकर उनका शुक्रिया अदा किया। एसएसपी जोशी ने कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है। इसे अवश्य पहने। हेलमेट चेकिंग के लिए कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया है। चेकिंग अभियान के दौरान 355 से अधिक दुपहिया वाहनों का चालान भी किया गया। अभियान में एसएसआई प्रदीप नेगी, एसआई संध्या नेगी, एसआई मनवर सिंह रावत, एसआई लोहित आदि शामिल थे। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि दुपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी के लिए शहर क्षेत्र में रविवार से से हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नाबालिगों को दुपहिया वाहन देने पर अभिभावकों/वाहन स्वामियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। पुलिस ने डबल हेलमेट व नाबालिगों को वाहन न देने में सहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन





>>>>>>>>>>>>>
राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed