फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली जिले में दगा दे रही दूरसंचार सेवा

चमोली जिले में दगा दे रही दूरसंचार सेवा

Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
चमोली जिले में दगा दे रही दूरसंचार सेवा

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम सहित चमोली जिले में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बेस फोन के साथ ही ब्राडबैंड और मोबाइल फोन सेवा जिले में बहुत कम ही सुचारु रहती है।
चमोली जिले के जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण क्षेत्र में अधिकांश उपभोक्ता दूरसंचार सेवा से जुड़े हुए हैं, जबकि अन्य निजी संचार कंपनियों की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा ही नहीं है। निजमूला घाटी के सुरेंद्र सिंह और दर्शन सिंह का कहना है कि एक माह में कभी-कभार ही दूरसंचार सेवा काम करती है। वहीं, बदरीनाथ धाम में ब्रॉडबैंड और बेस फोन सेवा सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है। आए दिन धाम में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप पड़ी रहती है। कृष्ण कुमार और महेंद्र सिंह का कहना है कि केदारनाथ की तरह बदरीनाथ धाम में भी संचार की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए। धाम में यात्राकाल में प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री पहुंचते हैं, लेकिन मोबाइल सेवा बाधित रहने से यात्री परिजनों से संपर्क नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

दूरसंचार गोपेश्वर के उपमंडलीय अभियंता बालकराम का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से कई बार दूरसंचार की ओएफसी लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। जिले में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुदूर क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed