{"_id":"5be705fbbdec2265a10624c4","slug":"154186695617-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में शैलेंद्र, गौरव, दीक्षा रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में शैलेंद्र, गौरव, दीक्षा रही विजेता
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग के एकल वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर कर्णप्रयाग के छात्र शैलेंद्र नेगी ने पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के आदित्य नेगी को 2-0 से हराया। अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर के गौरव सैलानी ने आदर्श विद्या मंदिर कर्णप्रयाग के अंशुल अग्रवाल को हराया, जबकि जीआईसी नंदप्रयाग की दीक्षा ने जूनियर हाईस्कूल की रिया को 2-0 से हराया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इसी तरह अधिकारी वर्ग के ओपन वर्ग में जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. पवन पाल ने कोषाधिकारी दीपक चंद्र भट्ट को 2-0 से और युगल वर्ग में डा. पवन पाल व आशीष तोमर की जोड़ी ने मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी को 2-0 से हराया। इस मौके पर सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, डेयरी विकास के सहायक निदेशक आरएस चौहान, खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, एनएस नेगी, उत्तम सिंह, जयदीप झिंक्वाण, अजीत सिंह, रश्मि बिष्ट, प्रियंक किमोठी और रमेश पंखोली आदि मौजूद थे। संचालन जिला खेल समन्वयक केसी पंत ने किया।