{"_id":"5be705ebbdec222f4e267c68","slug":"15418669404-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष ने किया क्षेत्र का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। कोटडीप निवासी मनीष खंडूड़ी का चयन भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में मनीष ने 15वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से परिणाम घोषित किए गए। मनीष के पिता खीमानंद खंडूड़ी ने बताया कि मनीष ने इस परीक्षा में देशभर में 15वां स्थान प्राप्त किया है। मनीष के पिता थराली स्थित वन विभाग में वन बीट अधिकारी तथा माता पुष्पा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मनीष की प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा थराली में हुई। खीमानंद खंडूड़ी ने बताया कि देहरादून से बीटेक करने के बाद मनीष इन दिनों दिल्ली में पीएचडी कर रहा है।