{"_id":"5be705e2bdec22695d36097a","slug":"15418669311-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोंगला और उदयपुर होंगी जिले की नई ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोंगला और उदयपुर होंगी जिले की नई ग्राम पंचायतें
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में तोंगला और उदयपुर नई ग्राम पंचायत होंगी। क्षेत्र पंचायत घाट के ग्राम पंचायत पडेरगांव से तोंगला और क्षेत्र पंचायत देवाल के ग्राम पंचायत चोटिंग से उदयपुर को नई ग्राम पंचायत प्रस्तावित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि तोंगला और उदयपुर को नई ग्राम पंचायत प्रस्तावित की गई हैं। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन प्रस्तावों पर 12 से 13 नवंबर तक खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी और जिला कार्यालय में आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। आपत्तियां न आने की सूरत में दोनों ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ जाएंगी।