{"_id":"5be5ed91bdec226956572e40","slug":"15417951714-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में मार्ग निर्माण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में मार्ग निर्माण पर मंथन
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में मार्ग निर्माण पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला स्वर्गाश्रम मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मार्ग निर्माण को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों की राय ली गई।
शुक्रवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौक कार्यालय में उपजिलाधिकारी यमकेश्वर किशन सिंह नेगी अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण को लेकर राय ली गई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विकास प्राधिकरण की ओर से लक्ष्मण झूला स्वर्गाश्रम को हेरिटेज मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए टाइल्स लगाए जाएंगे। मार्ग के बनने के बाद इस पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं किया जाएगा। इसके लिए लक्ष्मण झूला से स्वर्गाश्रम तक बाईपास का विकल्प तलाशा जाना है। इस पर सभी जनप्रतिनिधियों ने भी सहमति व्यक्त की है। सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर से स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही सड़क के निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़, ओम गोपाल अग्रवाल, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, गरूपाल बत्रा, देवेंद्र राणा, नवनीत राजपूत, मनीष राजपूत, विरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र धाकड़, उदय सिंह नेगी, नारायण सिंह रावत, भरतलाल, त्रिवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।