{"_id":"5be5b90ebdec2269be332bd4","slug":"154178172813-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य स्थापना की 18वीं वर्षगांठ चमोली जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डीएम स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे के साथ ही अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने शहीद स्मारकों पर माल्यापर्ण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डीएम ने राज्य आंदोलनकारियों, शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राज्य बनने से क्षेत्र का विकास हुआ है, लेकिन विकास की दौड़ में हमें निरंतर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने आम जनता से विकास कार्यों में अपना सहयोग देने की बात कही। जिले के तहसील स्तर पर भी अधिकारियों ने शहीदों को नमन कर राज्य के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, एसडीएम जीआर बिनवाल, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, डीडीओ एसके राय, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव और उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण आदि मौजूद थे।
बैडमिंटन में गौरव, दीक्षा, शैलेंद्र, साक्षी प्रथम
गोपेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में गौरव-दीक्षा ने प्रथम, अंशुल-रिया ने द्वितीय और नितिन-साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग में शैलेंद्र ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और प्रभात सती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और शिया रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।