{"_id":"5bde05b8bdec2269b8463bfe","slug":"154127707013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मौसम के बदले मिजाज से धान उत्पादक किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। यदि बारिश हुई तो क्षति पहुंचना तय है। हल्की बूंदाबांदी ने क्षेत्र के तापमान में गिरावट ला दी है। जिससे लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं। शनिवार की सुबह तड़के से ही मौसम का मिजाज बदल गया। आलम यह रहा है कि कुछ देर की बूंदाबांदी ने लोगों को गरम कपड़े पहनने पर विवश कर दिया। महज कुछ समय के लिए धूप दिखाई देने के बाद चली गई।
ठंड बढ़ने से लोगों ने कई स्थानों पर अलाव जला दिए। वहीं, हल्की बूंदाबांदी ने धान उत्पादक किसानों की नींद उड़ा दी। इन दिनों बहुत तेजी से धान कटाई चल रही है। काफी धान खेतों में कटा पड़ा हुआ है। बारिश से कटी फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसान रणजोध सिंह ने बताया कि बारिश की बूंदे पड़ने से दाना काला पड़ जाएगा, जिससे उत्पादन में गिरावट आ जाएगी। दिन में चली हवाओं से क्षेत्र में ठंड बढ़ने से खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों ने ऊनी वस्त्रों को पहन लिया।