{"_id":"5bdb5fb5bdec2232cd69b07e","slug":"15411035002-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पत्नी ने बेटी को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की पत्नी ने बेटी को दिया जन्म
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूत प्रदीप सिंह रावत के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। शहीद के पिता कुंवर सिंह रावत ने पोती के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़ी होकर बिटिया अपने पिता की तरह देश की सेवा और नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की निशानी नातिन का जन्म हुआ है।
बुधवार को एम्स ऋषिकेश में नातिन ने जन्म लिया। शहीद प्रदीप की मां अपने बेटे को आज भी याद करते हुए भावुक हो जाती हैं। शहीद प्रदीप रावत अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौते भाई थे। शहीद की बहन सुषमा ने बताया कि अपनी भतीजी का नाम अपने वीर भाई के नाम से मिलता-जुलता रखेंगे ताकि जब भी बिटिया का नाम गूंजे तो प्रदीप की आहट भी मिलती रहे।
सोशलमीडिया पर बधाइयों का तांता लगा
ऋषिकेश। वीर सपूत प्रदीप के घर बेटी के जन्म के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। तीर्थनगरी ऋषिकेश के लोग बेटी की फोटो को शेयर करते हुए सुभाशीष भेज रहे हैं। बता दें कि जब उड़ी सेक्टर में दुश्मनों के हमले में प्रदीप सिंह रावत शहीद हो गए थे। उस समय उनकी पत्नी 7 माह के गर्भ से थीं।