फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उगते हुए सूरज को देखने गए छात्र भूले रास्ता

उगते हुए सूरज को देखने गए छात्र भूले रास्ता

Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
उगते हुए सूरज को देखने गए छात्र भूले रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्राम क्यारकी में बुधवार को उगते सूरज का नजारा देखने के लिए पहाड़ पर चढ़े छह छात्रों का दल रास्ता भटक गए। सूचना मिलने पर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को पहाड़ से नीचे लायी।

थाना मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक मोहाली पंजाब से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च डेवलपमेंट के 50 छात्रों का समूह ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में भ्रमण के लिए पहुंचा है। सभी ग्राम क्यारकी में सुमित पाल निवासी कैलास गेट के कैंप में ठहरे हुए थे। छह छात्र सुबह उगते हुए सूरज का नजारा देखने के लिए एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़ गए, लेकिन वापस आते वक्त रास्ता भटक गए। छात्रों ने बड़ी मुश्किल से अपने भटकने की सूचना साथियों तक पहुंचाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे मुनिकीरेती पुलिस टीम ने भटके हुए छात्रों को रेस्क्यू कर सकुशल नीचे उतारा। छात्रों में निरंजन पुत्र नारायण सिंह निवासी सुंदरपुर रोहतक हरियाणा, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुषमा पुत्री अशोक कुमार निवासी मानसा पंजाब, उर्वशी पुत्री गोविंद चंद्र निवासी हैमिल्टनगंज अलीपुर वेस्ट बंगाल, तेजवीर पुत्र रणधीर निवासी अलेवा जींद हरियाणा और सुनील पुत्र हरिपाल निवासी खजुरिया शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed