{"_id":"5bd8855bbdec22694f4610c2","slug":"15409165324-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारियों को मतदान सामग्री ले जाने से लेकर मतदान के बाद संग्रहण केंद्र तक मतपेटियों को पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सह प्रभारी आत्म प्रकाश डिमरी और मनोज तिवारी ने प्रशिक्षण में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन कार्यों के प्रति उनके दायित्व और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। मतदान की समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को जीजीआईसी गोपेश्वर में बनाए गए मतदान संग्रह केंद्र में मतपेटियां व निर्वाचन सामग्री को जमा करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने मतदेय स्थलों की जांच कर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया, रिटर्निंग आफिसर परमानंद राम, आरओ रोहित मीणा, जीआर बिनवाल, नेहा मीणा मौजूद थे।
आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी
गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करने को कहा।
विज्ञापन
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रचार के लिए पूजा स्थल, मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा का उपयोग नहीं किया जाएगा। मतदाताओं को रिश्वत देकर या डारा-धमकाकर अपने पक्ष में मत देने के लिये प्रभावित करने का यदि प्रयास किया गया, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी, नीलम सिंह नेगी, रमेश लाल बंडवाल, जिला नियोजन समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र लाल, जगत लाल, रामपाल, जगदीश लाल, सीडीओ हंसा दत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया आदि मौजूद थे।