{"_id":"5bd88558bdec2269a7716655","slug":"154091652811-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने किया दुकानों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने किया दुकानों का औचक निरीक्षण
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को नगर क्षेत्र में जिला अभिहित अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस स्टेंड, मंदिर मार्ग और पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों में आकस्मिक छापेमारी की। प्रतिष्ठान मालिकों से कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और उनका समय-समय पर मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सहायक महानंद भट्ट भी मौजूद थे। जिला अभिहित अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल ने कहा कि जल्द ही चमोली बाजार के साथ ही जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्र के बाजारों में भी मिष्ठान का औचक निरीक्षण किया जाएगा।