{"_id":"5bd382e2bdec2269aa2a1626","slug":"154058822117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि पर आधारित कार्यक्रम शुक्रवार को यमकेश्वर के कस्याली ग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के सहयोग से किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कृषि से संबंधित राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी किसानों को दी। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने से पलायन को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने आर्गेनिक खेती पर जोर दिया। इस अवसर पर विधयाक प्रतिनिधि विक्रम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान अनिल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी बिष्ट, अरविंद सिंह, कृषि अधिकारी मुकेश त्यागी, मयंक सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।