{"_id":"5bd1efcdbdec22174c7dea6a","slug":"15404850334-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकोट-मलेथा झूला पुल की एप्रोच रोड बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकोट-मलेथा झूला पुल की एप्रोच रोड बने
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पौड़ी व टिहरी जनपद के कई गांवों को जोड़ने वाले नकोट-मलेथा झूला पुल के एप्रोच रोड की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या हल नहीं होने पर लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
मलेथा-नकोट झूला पुल वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। लोनिवि कीर्तिनगर ने करीब 80 लाख की लागत से पुल का मरम्मत कार्य तो करवा दिया, लेकिन पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड आज भी क्षतिग्रस्त है। नकोट की प्रधान रजनी देवी ने बताया कि करीब 12 से अधिक गांवों के लोग पुल से आवागमन करते है। प्रधान मलेथा शुरवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि झूल पुल से मलेथा तक करीब एक किमी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है। विभाग से भी मार्ग के मरम्मतीकरण की मांग की गई। सहायक अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर हर्षवर्धन मैठाणी ने कहा कि पुल का मरम्मतीकरण का कार्य किया गया है। बजट के अभाव से झूला पुल से मलेथा तक बने संपर्क मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है।