फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कालेश्वर में जुटेंगी देश की नामी कंपनियां

कालेश्वर में जुटेंगी देश की नामी कंपनियां

Wed, 24 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कालेश्वर में जुटेंगी देश की नामी कंपनियां

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। हिमालयी पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 26 और 27 अक्तूबर को ब्लाक के कालेश्वर में हिमालयन कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और विपणन के लिए स्थानीय काश्तकारों तथा देश की नामी कंपनियों के बीच सीधा अनुबंध (एमओयू) होगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
कॉन्क्लेव के पहले दिन 26 अक्तूबर को क्रेता एवं विक्रेता मीट का आयोजन होगा, जिसमें कंपनियों को प्रदर्शनी के माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। 27 अक्तूबर को पारिस्थितिकी संतुलन, अर्ली वार्निंग सिस्टम तथा सतत पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए हिमालयन कॉन्क्लेव में अर्ली वार्निंग सिस्टम पर भी विषय विशेषज्ञों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, साथ ही पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधियों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि पर्यटक स्थलों का प्रचार-प्रसार हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए क्रेता एवं विक्रेता के बीच सीधा करार होगा, जिससे यहां के पारंपरिक हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और अन्य स्थानीय उत्पादों के उत्पादन से जुड़े काश्तकारों को फायदा मिलेगा। मंडुआ, झंगोरा, चौलाई, दालें, सेब, संतरा, नींबू, अखरोट, मसाले, जड़ी बूटियां, शहद, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट आदि के सौ से अधिक उत्पादों को इस सम्मेलन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कंपनियां करेंगी शिरकत
कर्णप्रयाग। सम्मेलन में ट्राइफेड जीओआई, फिएट्स इंडिया लिमिटेड, आरएस क्राफ्ट्स, पूजा शिल्क हाउस, अरिहंत हैंडलूम, जैन हैंडलूम, एक्यूरा ऑर्गेनिक, खादर, फैब इंडिया, बर्धमान डोरमेट, डाबर, इमामी, अमेजोन, अंबे ग्रुप सहित लगभग 20 से अधिक नामी कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। इसके अलावा कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना से जुड़े उत्पादकों, काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed