{"_id":"5bcb5ceebdec2269c33c4b67","slug":"154005422117-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से बुझेगी भावर के ग्रामीणों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से बुझेगी भावर के ग्रामीणों की प्यास
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत चौकी के भावर गांव को अब अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत गांवों की आंतरिक वितरण प्रणाली के लिए निविदाएं भी जारी कर दी गई है।
विकासखंड कीर्तिनगर की अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से अब ग्राम पंचायत चौकी का भावर गांव भी लाभान्वित होगा। गांव के लोग पेयजल योजना के अभाव में दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल आपूर्ति कर रहे है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला ने बताया कि गांव में 20 से भी अधिक परिवार है। ग्रामीण पेयजल योजना निर्माण के लिए वर्षों से शासन प्रशासन से मांग कर रहे थे, लेकिन गांव के लिए योजना नहीं बन पाई थी। इससे ग्रामीणों को आए दिन पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा था। दूसरी ओर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश तिवारी ने बताया कि भावर गांव को पंपिंग पेयजल योजना से लाभान्वित किया गया है। भावर के साथ ही अन्य गांवों की आंतरिक वितरण प्रणाली के निर्माण के लिए पेयजल समितियों की ओर से सामग्री क्रय की जा रही है, जिसके बाद शीघ्र की ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ मिलेगा।