{"_id":"5bca0b93bdec2269ba10bd14","slug":"153996785913-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर्व पर भगवान रघुनाथ को चढ़ाई हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी पर्व पर भगवान रघुनाथ को चढ़ाई हरियाली
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग/श्रीनगर। विभिन्न स्थानों में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अलकनंदा-भागीरथी संगम (गंगा) और रामकुंड संगम में स्नान कर भगवान राम का पूजन किया।
देवप्रयाग स्थित श्रीरघुनाथ मंदिर में विजयदशमी के मौके पर पुजारी पं सोमनाथ भट्ट ने भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाभिषेक किया। इस दौरान परंपरानुसार भगवान रघुनाथ की उत्सव मूर्ति मंदिर प्रांगण में बनी छतरी में रखी गई। यहां तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों के घरों में उगाई गई नवरात्र की हरियाली भगवान को अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया गया। मान्यता है कि त्रेता युग में रावण वध से लगे ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम ने देवप्रयाग में प्रायश्चित तप किया था।