{"_id":"5bca0b63bdec226970456d51","slug":"15399678112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण कुमार कांवड़ की चार धाम यात्रा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण कुमार कांवड़ की चार धाम यात्रा स्थगित
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्रवण कुमार दशरथांचल कांवड़ रथ यात्रा समिति की चार धाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। चार धाम यात्रा अब अगले वर्ष आयोजित होगी।
यात्रा संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी देते बताया कि धर्माचार्यों की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार के नाम से दशरथांचल पर्वत पर जाने वाली कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी। कांवड़ यात्रा के 12वें वर्ष में प्रवेश होने पर चार धाम यात्रा तय की गई थी, लेकिन धर्माचार्यों ने 12 वर्ष पूर्ण हुए बगैर चार धाम यात्रा किया जाना अनुचित बताया। इस पर समिति ने यात्रा के अगले साल 12 वर्ष पूरे होने पर चार धाम यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।