फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्यपाल बैबी रानी मौर्य ने किए बदरीनाथ के दर्शन

राज्यपाल बैबी रानी मौर्य ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Fri, 19 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बैबी रानी मौर्य ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विजयदशमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के दर्शन कर देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने करीब आधा घंटे तक बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके पति प्रदीप कुमार मौर्य भी साथ थे। बदरीनाथ दर्शन के बाद राज्यपाल ने बीआरओ के अतिथि गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र पोषित योजनाओं आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई आदि की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समूह द्वारा तैयार किए जा रहे जूट के बैगों के उपयोग से धाम को पॉलिथीन मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने राज्यपाल को तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। राज्यपाल ने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण भी किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, एसपी तृप्ति भट्ट, सीडीओ हंसादत्त पांडे, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, एसडीएम योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचबदरी प्रसाद विक्रय केंद्र का किया उद्घाटन
गोपेश्वर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बदरीनाथ धाम में पंचबदरी प्रसाद विक्रय केंद्र का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद व हस्तशिल्प कालीन, पंखी, शॉल, स्वेटर, टोपी, रिंगाल की टोकरी जैसी वस्तुओं का अवलोकन करते हुए स्थानीय महिलाओं की सराहना की। राज्यपाल ने अधिकारियों को महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने को कहा। इसके बाद राज्यपाल ने सीमांत गांव माणा पहुंचकर स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed