{"_id":"5bc8b52cbdec2269a2077afa","slug":"15398802041811-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बजे बाद सैंपल न लिए जाने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बजे बाद सैंपल न लिए जाने पर जताया आक्रोश
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में 11 बजे बाद पैथोलॉजी सैंपल न लिए जाने पर लोगों ने आक्रोश जताया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मरीजों को मजबूरन बाजार की लैबों से टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
राजकीय संयुक्त अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सैंपल लिए जाने का समय अस्पताल प्रबंधन की ओर से 11 बजे तक नियत किया गया है। 11 बजे बाद पैथोलॉजी कर्मचारी सैंपल लेने से इंकार कर देते हैं। बडियारगढ से पहुंचे धीरेंद्र ने बताया कि डाक्टर ने उन्हें खून टेस्ट के लिए लिखा था। वह अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में पहुंचे, तो कर्मचारियों ने यह कह कर सैंपल लेने से मना कर दिया कि 11 बजे तक ही सैंपल लिए जाते हैं। इसके बाद उन्हें निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़े। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोग 11 बजे बाद ही अस्पताल पहुंच पाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बाहर से टेस्ट कराना पड़ता है। वहीं सीएमएस डा. एसएस चौहान ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए ही समय नियत किया गया है। 11 बजे बाद सैंपलों का परीक्षण किया जाता है। फिर भी मरीजों की सुविधा को देखते हुए सैंपल लेने के समय में कुछ बढ़ोत्तरी की जाएगी।