{"_id":"5bc8b364bdec2269717a1a45","slug":"15398797491-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली की जानकारी न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली की जानकारी न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व अधिकारियों की ओर से डेढ़ वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों और राजस्व वसूली के संबंध में पूरी जानकारी न देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने तहसील अधिकारियों को आपदा के दौरान जांच की गई क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और क्षतिपूर्ति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण में प्रभावित भवन स्वामियों और काश्तकारों को शीघ्र मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। जिले में कई सड़कों के आरटीओ से पास न होने की समस्या पर डीएम ने परिवहन अधिकारियों को एसडीएम की मौजूदगी में सभी प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिए। डीएम ने वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ संपर्क मार्गों पर भी चेकिंग अभियान चलाने को कहा। बैठक में एडीएम मोहन सिंह बर्निया, पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह, एसडीएम रोहित मीणा, नेहा मीणा, योगेंद्र सिंह, जीआर बिनवाल और परमानंद राम सहित तहसील अधिकारी मौजूद थे।