फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शारदीय नवरात्रा के नौवें दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

शारदीय नवरात्रा के नौवें दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

Thu, 18 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रा के नौवें दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल/रुद्रप्रयाग। शारदीय नवरात्र के नवें दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री देवी की पूजा की। कर्णप्रयाग के पौराणिक उमा देवी मंदिर, नंदा देवी मंदिर नौटी में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मां नव दुर्गा की पूजा की। श्रद्धालुओं ने देवी के नौ रूपों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया और हरियाली भी दी गई। इस दौरान आदिबदरी, थराली, गैरसैंण, गौचर आदि देवी मंदिरों में भी भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा की। घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया। देवाल में आयोजित नव दुर्गा महोत्सव के नवें दिन कीर्तन-भजनों से मां नव दुर्गा की स्तुति की गई। इस मौके पर हंसादत्त मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, कपूर मिश्रा, चंद्र मोहन मिश्रा, हरीश पांडे आदि ने मां नव दुर्गा से कुशलता की मनौती मांगी।
श्रीनगर/देवप्रयाग। यहां कंसमर्दनी, बगलामुखी, राजराजेश्वरी मंदिर, चंद्रबदनी, गौरा देवी मंदिर देवलगढ़ भुवनेश्वरी मंदिर देवप्रयाग, कर्णी देवी पालकोट, चमराड़ा देवी भरपूर और धारी देवी सहित अन्य मंदिरों में लोग देवी के दर्शनों के लिए उमड़े। लोगों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी और प्रसाद भेंट किया। चंद्रबदनी मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दाताराम भट्ट ने बताया कि मंदिर में हरियाल काटकर माता को भेंट की गई।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में नवरात्र की नवमी पर मंदिरों और घरों में देवी भक्तों ने कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोग लगाया। शक्तिपीठ कालीमठ, जसोली, मठियाणाखाल, फेगू दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने पूजा की। रुद्रप्रयाग में श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दुर्गा पूजन के चौथे दिन कीर्तन-भजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिर में दुर्गा पूजन कर काटी हरियाली काटी
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया के कोटेश्वर बांध परियोजना में नवरात्र पर्व के समापन पर टीएचडीसी सामाजिक और सांस्कृतिक समिति कोटेश्वर ने शिव मंदिर में दुर्गा पूजन कर हरियाली काटी। नवरात्र पूजा के दौरान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन और माता की चौकी का आयोजन किया गया। नवरात्र के समापन पर हरियाली प्रसाद वितरण के साथ भंडारा भी लगाया गया। हयिाली प्रसाद वितरण करते हुए परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने समिति के सदस्यों से नवरात्र पर्व को भविष्य में और व्यापक रूप देने का अनुरोध किया। इस दौरान शिव मंदिर में भंडारा भी लगाया गया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा, पूजा समिति के मुख्य व्यवस्थापक कमल सिंह पंवार, सुधीर पुरोहित, अपर महाप्रबंधक एसके राय, अनिल घिल्डीयाल, जेपी गोस्वामी, पूनम अग्रवाल और विनीता सिन्हा आदि मौजूद थे।


ढोल-दमाऊं की थाप पर मां भगवती ने किया नृत्य
गोपेश्वर। नवरात्र के नवें दिन दशोली ब्लॉक के नेल गांव में चल रहा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया। क्षेत्र की आराध्य देवी मां भगवती ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मां भगवती के दर्शनों के लिए ध्याणियां भी पहुंची थीं।

मां भगवती मंदिर में दस अक्तूबर से नवरात्रा अनुष्ठान शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से मां भगवती की विशेष पूजा हुई। ध्याणियों ने माता को शृंगार सामग्री और चुनरी भेंट की। मंदिर में कटार पूजा के दौरान मां भगवती ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया। इस मौके पर पंडित संजय जैसाली, सोनु जैसाली, बदरी रावत, विजय सिंह, सरताज, त्रिलोक, हरीश रावत, मोहन सिंह, मोहन सिंह, पुष्कर, विजय सिंह, रणजीत, रघुवीर, जितेंद्र, कुलदीप और वीरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed