{"_id":"5bc619a8bdec22699d5ac31a","slug":"15397093225-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब रोकने के लिए देवप्रयाग में खोला ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब रोकने के लिए देवप्रयाग में खोला ठेका
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। आबकारी विभाग की विभागीय आख्या के अनुसार तीर्थनगरी देवप्रयाग के निकट शराब का ठेका अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खोला गया है।
कुछ माह पहले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवप्रयाग राजेश अग्रवाल व श्री बद्रीश युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने तीर्थ क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने का विरोध किया था। इस पर जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी विभाग टिहरी से इस संबंध में जांच आख्या मांगी।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि आबकारी निरीक्षक कीर्तिनगर रमेशचंद्र ने जिला आबकारी अधिकारी टिहरी को जो आख्या दी है उसमें क्षेत्र में बड़ी मात्रा में बिक रही अवैध शराब को बताया है। बताया गया है कि क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में 16 मामले अवैध शराब के पंजीकृत हैं। अग्रवालन ने कहा कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए शराब का ठेका तीर्थ क्षेत्र में खोलने का तर्क बेबुनियाद है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडे ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने से पूर्व कई पहलुओं पर जांच की जाती है, जिसमें उस क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी का पहलू भी शामिल है।