{"_id":"5bc4faf8bdec2269c2364d9e","slug":"15396359301-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के दोनों ओर नाला निर्माण का विरोध, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के दोनों ओर नाला निर्माण का विरोध, प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
क्षेत्रीय लोगों ने दून-पांवटा हाईवे पर सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण का विरोध किया है। नाला निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग पर लोगों ने मुख्य बाजार में लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र निर्माण कार्य नहीं रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय बजरंग दल के सेलाकुई नगर अध्यक्ष अमन सेतिया ने कहा कि महज सरकारी धन को ठिकाने लगाने के लिए सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही विभाग मुख्य बाजार के बीच से गुजर रहे हाईवे को चार लेन का करने जा रहा है। इससे कई प्रतिष्ठानों की बुनियाद को खतरा खड़ा हो गया है। ऐसे में मार्ग चौड़ीकरण के दौरान यह नाला भी उसकी जद में आ जाएगा।
क्षेत्र में कहीं पर भी जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होती बावजूद विभाग नाला निर्माण कार्य कर रहा है। महज चेहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। नाला निर्माण कार्य में भी जमकर अनियमिता बरती जा रही है। यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य में रोक नहीं लगती तो लोगों आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
एनएच डोईवाला के एई ओमपाल सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व नाला निर्माण का काम स्वीकृत हो हुआ था। निर्माण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। तय मानकों के अनुसार ही नाला बनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में सोनू कुमार, सुधीर रावत, विकास सिंह, बबलू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, सन्नी, रोहित, अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।