{"_id":"5bc4f8f8bdec22696c1d0f10","slug":"15396354181249-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका डोईवाला में बनेगें में 49 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका डोईवाला में बनेगें में 49 मतदान केंद्र
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर पालिका डोईवाला चुनाव के लिए तैयार हो गई है। बीस वार्डों के लिए नगर पालिका में 49 मतदान केंद्र बनाऐ जाएंगे। पालिका में 47 हजार 213 मतदाता दर्ज हैं। नगर पालिका डोईवाला में चुनावी सरगर्मियों बढ़ गई हैं। नगर पालिका और तहसील प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई हैं। नगर पालिका डोईवाला को मई साल 2015 में हरीश रावत की सरकार की कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत से अपग्रेड कर नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया था।
सीमा विस्तार के लिए नगर के आसपास की आठ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। सीमा विस्तार के लिए जून 2018 अंतिम अधिसूचना जारी हुई थी। इस अवधि में नगर पालिका के दायरे में आए गांवों को जोड़कर निकाय तैयार कर ली गई। फरवरी में वोटर लिस्ट सर्वेक्षण के बाद जून माह में अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नगर पालिका में कुल 47213 मतदाता हैं, जिनमें से 22958 महिला और 24255 पुरुष मतदाता हैं। डोईवाला में अध्यक्ष के लिए ओबीसी के लिए रिजर्व रखी गई है। नगर पालिका के बीस वार्डों के लिए भी आरक्षण तय हो गया है। चौहान ने बताया कि बीस वार्डों के लिए 49 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए है। नगर पालिका डोईवाला ने चुनाव के लिए तैयारियां कर ली हैं।