{"_id":"5bc256e0bdec2269b059bc91","slug":"153946285117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रेचर न मिलने पर पिता को गोद में उठाए भटकता रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रेचर न मिलने पर पिता को गोद में उठाए भटकता रहा युवक
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद बेहतर प्रबंधन न होने की वजह से मरोंजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्थाएं इस कदर चरमरा गई हैं कि मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर तक मुहैया नहीं है। शनिवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सहारनपुर से आए रामकिशन अपने बेटे की गोंद में दर दर भटकते रहे लेकिन उन्हें व्हील चेयर नसीब नहीं हो पाई। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा तो बताया कि अभी कोई स्ट्रेचर या व्हील चेयर उपलब्ध नहीं है।
रामकिशन के पैरों में सेप्टिक हो गया है जिसकी वजह से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। बड़ी उम्मीद के साथ वे एम्स में इलाज कराने आए थे। उनका बेटा मनोज बड़ी देर तक व्हील चेयर की तलाश करता रहा। आखिरकार निराशा हाथ लगी और पिता को गोंद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। रिश्तेदारों ने पर्चा बनवा लिया। इसके बाद जांच के लिए फिर स्ट्रेचर की तलाश शुरू हुई। काफी मगजमारी करने के बाद भी मदद नहीं मिल पाई तो वह फिर से गोंद में पिता को उठाकर डाक्टर तक पहुंच पाया।
शौचालय बने कूड़ाघर
एम्स में एक तरफ इंटरनेशनल सेमिनार चल रहा है तो दूसरी ओर एम्स की दीवारें, शौचालय और फाउंटेन पार्क व्यवस्था की कहानी बयां कर रहे हैं। चिकित्सा संस्थान होने के नाते सफाई और संसाधनों के प्रबंधन का जो सलीका होना चाहिए वो सब फेल दिखा। तृतीय तल स्थित शौचालय शीट पर पान की पीक, वॉशरूम कूड़ाघर और टूटी कुर्सियों का कबाड़खाना जैसा दिखा।
विज्ञापन
फाउंटेन दे रहा डेंगू को न्यौता
परिसर के बीचोबीच लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए फाउंटेन पार्क में कई महीने से पानी जमा है। गंदे पानी के कारण अस्पताल में ही डेंगू संक्रमण का खतरा बना हुआ है। एम्स की दीवारें करोड़ों खर्च के बावजूद उखड़ गई हैं, जो घटिया निर्माण की कहानी बयां कर रही हैं। इन अव्यवस्थाओं को लेकर एम्स प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन वार्ता नहीं हो पाई। एम्स की ओर से पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।