फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मरीजों को बाहरी दवाइयां न लिखें डॉक्टर: सीएमओ

मरीजों को बाहरी दवाइयां न लिखें डॉक्टर: सीएमओ

Sun, 14 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को बाहरी दवाइयां न लिखें डॉक्टर: सीएमओ
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके गुप्ता ने शनिवार को सहसपुर और विकासनगर स्थित सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी विकासनगर के निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी कक्ष में कम स्पेस उपलब्ध होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा जल्द ही व्यवस्था कर पैथोलॉजी सेंटर को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों को सिर्फ जेनेरिक दवाइयां लिखने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से क्षेत्र में डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवाइयां लिखने की शिकायत मिलती रही हैं। जिस पर डॉक्टरों को बाहरी दवाइयां लिखने पर कार्रवाई की बात कही गई है। कहा कि जल्द ही ट्रामा सेंटर में डॉक्टर तैनाती कर उसे शुरू करने की कोशिश की जाएगी। सीएचसी सहसपुर और कोटी ढलानी स्थित एलोेपैथिक अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रही। सीएचसी विकासनगर के निरीक्षण के दौरान संविदा कर्मियों नौ माह से मानदेय न मिलने का मिलना मुद्दा उठाया। जिस पर सीएमओ ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed