फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेसियों और आर्यन ने दी स्वामी सानंद को श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों और आर्यन ने दी स्वामी सानंद को श्रद्धांजलि

Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों और आर्यन ने दी स्वामी सानंद को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजला
विज्ञापन

विकासनगर/चकराता। स्वामी सानंद के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चकराता स्थित छावनी बाजार में कैंडल मार्च निकालकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी सानंद के निधन के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के चलते ही उनका निधन हुआ।
शहीद चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च छावनी बाजार का चक्कर लगाते हुए वापस शहीद चौक पर संपन्न हुआ। जहां शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर स्वामी सानंद को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में शहर अध्यक्ष सुनील जैन, सभासद कमल रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुभव अरोरा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष साहिल खान, दिनेश चांदना, सुनील जोशी, राजकुमार गोयल, सौरभ, नवीन सिंह, नारायण कोठारी, आसिफ, अनुराग, अनुपम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, आर्यन सामाजिक संगठन ने भी तहसील पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वामी सानंद को नमन किया। संगठन के अध्यक्ष सुमित नेगी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते ही स्वामी सानंद को नहीं बचाया जा सका। वह गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिए आंदोलनरत थे। श्रद्धांजलि देने वालों में कमल सिंह नेगी, रोहित रोहिला, दीपक कुमार, सौरभ, परमेश जोशी, विजय जायसवाल, राजेश कुमार, विशाल साहू, जाहिद हसन, प्रहृलाद चौहान, शुभम कुड़ियाल, अरविंद चौहान, हैदर जैदी, अर्चना चौहान, वंदना, पूजा धीमान, कविता चौहान, अंजली चौहान, अभिषेक, बिष्ट, गोल्डी चौहान, जसपाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रोहित कुमार, अमित पंवार, मोहिता चोपड़ा, हिमांशु वर्मा, निशांत चौहान, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed