फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैडमिंटन में डीएसबी बना चैंपियन

बैडमिंटन में डीएसबी बना चैंपियन

Sun, 14 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में डीएसबी बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सीबीएसई सहोदय के तत्वावधान में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएसबी स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। शनिवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएसबी स्कूल ने एनडीएस को 2-0 से हराया। अंडर-15 बालक वर्ग में डीएसबी ने जेएमएस पर 2-0 से जीत दर्ज की। जबकि बालिका वर्ग में अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में डीएसबी ने ओलंपस देहरादून को हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में एनडीएस ऋषिकेश ने डीएसबी को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में एशियन देहरादून को डीएसबी ने 2-0 से हराकर मुकाबला जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में एशियन स्कूल देहरादून ने डीएसबी को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता के समापन पर बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में डीएसबी की राशि लखेड़ा और बालक वर्ग में डीएसबी के राघव सुंदरियाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। जबकि अंडर-15 बालिका वर्ग में डीएसबी की आदिति शर्मा और बालक वर्ग में डीएसबी के अनुराग नौटियाल चुना गया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में डीएसबी के सानिध्य वर्मा और बालिका वर्ग में एनडीएस की अपूर्वा को पुरस्कार दिया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में डीएसबी के विनायक जिंदे और बालिका वर्ग में एशियन स्कूल देहरादून की प्रिशा को मिला। दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में डीएसबी ऋषिकेश ओवर ऑल चैंपियन बना। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन ब्रह्यस्वरुप ब्रह्यचारी महाराज, प्रधानाचार्य विनोद अग्रवाल, एमसी त्रिवेदी, बीएम बडोनी, सत्येंद्र भट्ट, डी0एस0 रावत, सुदर्शन सिंह, यशपाल असवाल, कविता गोयल, ममता बगियाल, उदित गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed