फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पति-पत्नी सहित बच्चे की मौत से शोक की लहर

पति-पत्नी सहित बच्चे की मौत से शोक की लहर

Sat, 13 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी सहित बच्चे की मौत से शोक की लहर
देवप्रयाग। लक्षमोली जामणीखाल मार्ग पर शुक्रवार रात कार हादसे में बेटे सहित दंपति की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के घायल तीन लोगों की स्थिति को देखते उन्हें बीती रात श्रीनगर से देहरादून रेफर किया गया था।
विज्ञापन

कार हादसे में त्यूणा गांव वासी रमेश लाल (33) उनकी पत्नी पूनम (30) व बेटा अवीश (10) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटा बेटा आरुष (8) व बड़े भाई भूरा मिस्त्री की पत्नी प्रभादेवी (35) व भतीजी रिपंकी (17) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चंडीगढ़ में रहने वाला रमेश लाल अपने भांजे की शादी में शामिल होने सिरोला गांव आया था, जहां से वह पत्नी, अपने दोनों बच्चों सहित भाभी व भतीजी को कार से शुक्रवार सुबह बारात में चौरास श्रीनगर गया। बारात से विदाई के बाद वह अपने गांव त्यूणा के लिए रवाना हुआ, लेकिन गांव से मात्र डेढ़ किमी पहले ही लक्षमोली-जामणीखाल मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। त्यूणा के पूर्व प्रधान विक्रमलाल ने बताया कि रमेशलाल चंडीगढ़ में किसी के साथ चालक का ही काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed