{"_id":"5bc1046fbdec2269952db1ff","slug":"153937621110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में डीएसबी ने एनडीएस को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में डीएसबी ने एनडीएस को रौंदा
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। सीबीएसई सहोदय के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्पर्धा में विभिन्न वर्ग के 215 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव सहगल, गंगाराम आडवाणी, एमसी त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंडर-15 बालक वर्ग का पहला मैच डीबीएस ऋषिकेश और एनडीएस स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डीएसबी ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-17 का मैच एसबीएम व फुटहिल्स एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें एसीएम 2-0 से विजेता रहा। अंडर-17 में एशियन स्कूल देहरादून तथा होम एकेडमी देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें एशियन स्कूल 2-0 से विजेता रहा।
दूसरा मैच एनडीएस ऋषिकेश तथा जसवंत मॉर्डन देहरादून के बीच हुआ जिसमें एनडीएस 2-1 से विजयी रहा। इसके अलावा अगले मैच में डीएसबी ऋषिकेश ने एसबीएम ऋषिकेश को 2-0 से पराजित किया। अंडर-19 में डीएसबी ऋषिकेश ने होम एकेडमी देहरादून को 2-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग में अंडर-17 के पहले मैच में एशियन स्कूल देहरादून ने ओलम्पस देहरादून कोेे पराजित किया। दूसरे मैच में डीएसबी ऋषिकेश ने फुटहिल्स एकेडमी को हराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि बचे हुए वर्गों के मैच शनिवार को होंगे।