फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेस अस्पताल के लैब तकनीशियन ने शराब पीकर मचाया हंगामा

बेस अस्पताल के लैब तकनीशियन ने शराब पीकर मचाया हंगामा

Thu, 11 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल के लैब तकनीशियन ने शराब पीकर मचाया हंगामा
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की बायोकैमेस्ट्री लैब में एक लैब तकनीशियन ने शराब पीकर हंगामा किया। इस दौरान उसने मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से भी अभद्रता की। शिकायत पर पहुंचीं पुलिस देर रात उसे कोतवाली ले आई। चिकित्सा अधीक्षक ने लैब तकनीशियन को बर्खास्त करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजा है॥
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग नौ बजे बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह को मरीजों ने बायोकैमेस्ट्री लैब में तैनात लैब तकनीशियन (नियत वेतन कर्मचारी) उमेश भट्ट द्वारा शराब पीकर हंगामा मचाने की सूचना दी। वह मरीजों के तीमारदारों से अभद्र व्यवहार कर रहा था। थोड़ी देर में ही चिकित्सा अधीक्षक भी वहां आ पहुंचे। कर्मचारी उमेश भट्ट अत्यधिक शराब के नशे में था। प्रो. सिंह का कहना है कि कर्मचारी ने उन्हें भी नहीं बख्शा और गाली गलौच करने के साथ ही गोली मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही उसका मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसकी नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस रात में उसे कोतवाली ले गई। कोतवाली के अनुसार, चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत पर कर्मचारी के खिलाफ जान से मारने की धमकी व गाली-गलौच का मुकदमा हो गया। इसके अलावा शराब के नशे में उत्पात मचाने के आरोप में उसका चालान भी किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत का कहना है कि संवेदनशील स्थान में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। यह किसी की जान के साथ खिलवाड़ करना है। संबंधित कर्मचारी को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed