{"_id":"5bbd0b33867a5528310b1d7c","slug":"15391158018-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए आज फिर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए आज फिर होगी बैठक
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक बार फिर अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें संबंधित विभागों के अफसर शामिल होंगे। बैठक में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई का दिन तय किया जाएगा। एसडीएम हर गिरि के मुताबिक शहर में सरकारी भूमि व सड़कों पर अतिक्रमण चिह्नित हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण को लेकर आपत्तियां का निस्तारण संबंधित अधिकारी करने में लगे हैं।
अन्य तमाम सड़कों आदि पर चिह्नीकरण और आपत्तियां निस्तारित की जा चुकी हैं। लिहाजा, अब बदरीनाथ राजमार्ग को छोड़कर अन्य सड़कों व सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में बुधवार को इसके लिए बैठक रखी गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए तिथि तय करने को लेकर बातचीत की जाएगी।
दावा किया है कि बुधवार को ही अतिक्रमण पर कार्रवाई का दिन फाइनल किया जाएगा। जिन इलाकों में लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, वहां जेसीबी चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एनएच डोईवाला, पीडब्ल्यूडी ऋषिकेश, नगर निगम और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण एचआरडीए के अधिकारी शामिल होंगे।