फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संचार सेवा ठप पड़ने से बैरंग लौटे आईपीपी बैंक के अधिकारी

संचार सेवा ठप पड़ने से बैरंग लौटे आईपीपी बैंक के अधिकारी

Tue, 09 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
संचार सेवा ठप पड़ने से बैरंग लौटे आईपीपी बैंक के अधिकारी
गोपेश्वर। चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल संचार सेवा के कारण इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपी बैंक) के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को घिंघराण क्षेत्र के देवर-खडोरा, कुजौं-मेकोट, नेल, कुडाव, छिनका, मंडल, सिरोली, बैरागना, ग्वाड़, सगर, बणद्वारा क्षेत्रों में गई बैंक की टीम को सुचारु संचार सेवा न होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। जिले के जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग और पीपलकोटी क्षेत्र के गांवों में भी संचार सेवा सुचारु न होने से अधिकारी व कर्मचारियों को इन जगहों पर बैंक का संचालन करना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

एक सितंबर को आईपीपीबी का शुभारंभ हुआ था। बैंक से ग्रामीण क्षेत्र के खातेधारकों को मोबाइल बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जानी हैं, लेकिन जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सेवा सुचारु न होने से ग्रामीण बैंक से नहीं जुड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान का कहना है कि संचार क्रांति के इस युग में भी चमोली के गांव संचार सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार को सुदूरवर्ती गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्शन
आईपीपी बैंक का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग सेवा प्रदान करना है। चमोली जिले में अभी तक करीब 400 लोगों को बैंक से जोड़ दिया गया है। कई क्षेत्रों में संचार सेवा बेहद खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। संचार सेवा दुरुस्त होती है तो जिले के सुदूरवर्ती गांवों को भी बैंक से जोड़ दिया जाएगा।
-दीपक गैरोला, मैनेजर, आईपीपीबी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed