फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जैथागाड गदेरे में जलक्रीड़ा स्थल विकसित करने की मांग उठाई

जैथागाड गदेरे में जलक्रीड़ा स्थल विकसित करने की मांग उठाई

Tue, 09 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जैथागाड गदेरे में जलक्रीड़ा स्थल विकसित करने की मांग उठाई
गोपेश्वर। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चमोली जिले के ग्राम पंचायत सकंड और भैरणी गांव के मध्य स्थित जैथागाड गदेरे को झील के रुप में विकसित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा गया। जिला पंचायत सदस्य माहेश्वरी कन्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश रावत, एचपी ममगाईं, अधिवक्ता बालकृष्ण पुरोहित, डीपी पुरोहित, रघुवीर सिंह और महावीर सिंह रावत ने कहा कि जैथागाड गदेरे के उलारी और पैनाड़ नामक स्थान बेहद रोमांचक और प्राकृतिक सौंदर्य वाला है। यहां जलक्रीड़ा स्थल विकसित किया जा सकता है। इससे क्षेत्र के पर्यटक और देवालयों को भी पहचान मिल जाएगी। क्षेत्र में प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर व शिलालेख, सिद्धपीठ बैरासकुंड मंदिर और नंदप्रयाग संगम स्थल स्थित है। जैथागाड में जलक्रीड़ा स्थल विकसित होने से यहां पर्यटक उमड़ेंगे और स्थानीय लोग पर्यटन व्यवसाय से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed