{"_id":"5bb67d0f867a5529074afa4a","slug":"15386862016-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने गोशाला में घुस कर भैंस को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने गोशाला में घुस कर भैंस को बनाया निवाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात को गुलदार ने कोठा तारली बुआर खेड़ा स्थित गोशाला में घुस एक भैंस को मार गिराया। गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। बीते एक माह में गुलदार 25 से अधिक पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। बुधवार रात को गांव निवासी श्यामू भैंसों को गोशाला में बांध घर सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह वह गोशाला पहुंचा तो दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर एक भैंस और एक गाय बंधी थी जबकि, एक भैंस गायब थी। उसने आसपास तलाश की तो कुछ दूरी पर भैंस मरी पड़ी मिली। लोगों का कहना है कि रोजाना गुलदार एक पशु को अपना निवाला बना रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी क्षेत्र में गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। गुलदार के डर से शाम ढलते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है।
उधर, इस संबंध में डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि मामले में रेंजाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।