{"_id":"5bb51905867a557f6a2a48d3","slug":"15385950563-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियों को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियों को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विकास धारा की पार्टी : शौर्य डोभाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। भाजपा युवा मोर्चा मुनिकीरेती मंडल की ओर बुधवार को मुनिकीरेती स्थित सत्यम साधना कुटीर मेें युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शौर्य डोभाल ने किया। इस मौके पर 2019 के लोक सभा चुनावों और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शौर्य डोभाल नेे कहा कि भाजपा विकास धारा की पार्टी है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसका लाभ पार्टी को आने वाले लोक सभा चुनावों में मिलेगा। इसके अलावा शौर्य डोभाल ने आने वाले लोक सभा व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के तहत बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल बडोला ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए युवा मोर्चा एकजुटता के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष कुकरेती, राजू थलवाल, मयंक जोशी, आकाश सकलानी, सुरेंद्र रतूड़ी, अभिषेक शर्मा, मनीष कुकरेती, रोहित गोदियाल, यशपाल भंडारी, इंद्रजीत राजभर, विनोद नेगी, सोनू ठाकुर, बिल्लू चौहान, रजत सेमवाल, साहब सिंह रमोला, संतोष रणाकोटी, राजू यादव, प्रकाश बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।