{"_id":"5bb25603867a554f1b13661b","slug":"153841406316-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका श्रीदेव सुमन विवि का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका श्रीदेव सुमन विवि का पुतला
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने बीए और एमए संकाय के सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित न होने पर श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। आक्रोशित छात्रों ने कहा यदि जल्द परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
श्रीदेव सुमन विवि स्तर से बीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर व एमए के द्वितीय सेमेस्टर का अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है, जिससे छात्र-छात्राएं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी प्रतिभाग नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर कैंपस के गेट पर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इसके बाद हुई सभा में परिषद के कॉलेज अध्यक्ष आयुष हटवाल ने कहा कि जिन कक्षाओं का रिजल्ट घोषित भी हुआ है, उनकी अंकतालिका में त्रुटियां हैं। बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न होने से छात्र-छात्राएं आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता पद के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष हिमांशु रावत, अनिल रावत, मीडिया प्रभारी अभिषेक चमोली, अभिषेक, कैलाश, अजय राणा, मयंक रावत, अजय भंडारी, अनुज, कुलदीप, शिवम, शुभम, रितिक, सौरभ, रोहित फरस्वाण, मनीषा, अंकिता, अंतरा, नेहा, बबीता आदि मौजूद थे।