{"_id":"5bb13539867a557fe51022f6","slug":"153834013419-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला से ग्रामीण सिटी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला से ग्रामीण सिटी बस सेवा शुरू
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्रामीणों को देहरादून पहुंचने के लिए अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। रविवार से रानीपोखरी और लालतप्पड़ से देहरादून के लिए सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर नगर बस सेवा का शुभारंभ किया। विधानसभा के दोनों अलग-अलग रूटों पर सिटी बसें संचालित होने से हजारों लोगों को सुगम आवाजाही का लाभ मिलेगा। पंडित धीरज पंचभैया द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बसों में सवारियां बैठाकर रवाना किया गया।
ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सिटी बस सेवा शुरू कराने का अनुरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने पर सिटी बस सेवा प्रारंभ हो गई है। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, सुबोध जायसवाल, विजय भट्ट, राजेन्द्र मनवाल, नितिन बडथ्वाल, प्रेम पुंडीर, अमित शाह, उमानंद बहुगुणा, सुरेश सिंह सैनी, मोहन चौहान, मनवर नेगी, संदीप नेगी, दिनेश सजवाण, विजय शर्मा, राजकुमार, ओमकार सैनी, चंद्रभान, प्रदीप नेगी, बलदेव सिंह, रामकली, गगनदीन, प्रताप, साहब सिंह, गोपाल शर्मा, दीपक कुमाई, सर्वेश रावत, सुभाष रावत, सतीश सेमवाल,मनोज रावत,राजपाल सिंह, संपूर्ण रावत,आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।