फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चटख धूप में भी हो रहा पहाड़ी से भूस्खलन, सरपाणी गांव के ग्रामीणों में दहशत

चटख धूप में भी हो रहा पहाड़ी से भूस्खलन, सरपाणी गांव के ग्रामीणों में दहशत

Sun, 30 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
चटख धूप में भी हो रहा पहाड़ी से भूस्खलन, सरपाणी गांव के ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
घाट। आपदा प्रभावित सरपाणी गांव के शीर्ष भाग की पहाड़ी से चटख धूप के बाद भी रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के शीघ्र पुनर्वास की मांग उठाई।

सरपाणी गांव में मौजूदा समय में 95 परिवार रहते हैं। गांव के पीछे पहाड़ी से वर्ष 2011 से भूस्खलन हो रहा है। अब सितंबर माह में हुई तेज बारिश से भूस्खलन फिर सक्रिय हो गया है। सरपाणी गांव के देव सिंह नेगी, विजय लाल, गोपाल, रघुवीर सिंह, दलवीर सिंह आदि का कहना है कि अब मौसम सामान्य हुआ तो चटख धूप खिलने के बाद भी यहां भूस्खलन हो रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। सात साल से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से इसकी रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। अब तो पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है। मुख्य पैदल मार्ग तहस-नहस हो गया है और गांव के निचले हिस्से में घटगाड गदेरे से भू-कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव के पुनर्वास की मांग उठाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि सरपाणी गांव में तहसील स्तर पर हुए सर्वे की रिपोर्ट में सिर्फ 38 परिवारों को भूस्खलन से खतरा बताया गया है। यदि पूरे गांव को खतरा है, तो इसे दिखवाया जाएगा। फिलहाल 38 परिवारों की सूची पुनर्वास के लिए शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed