{"_id":"5bafe3f9867a557fed5e9fa0","slug":"153825379917-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है सर्जिकल स्ट्राइक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता/त्यूनी। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सोहन लाल भट्ट ने शौर्य दीवार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।
आयोजित गोष्ठी में डॉ. अरविंद वर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह दिवस भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को सर्जिकल स्ट्राइक मिशन की वीडियो भी दिखाया गया। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, मनीष कुमार, अर्जुन सिंह, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
वहीं, त्यूनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में भी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात जवानों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को मनाने का एक कारण सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना है। मौके पर मंजू गौतम, डॉ. विपिन कुमार, नेपाल सिंह, संदीप कुमार, हुकुम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।