{"_id":"5bafe2be867a5570f366ed83","slug":"153825348418-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में चाक-चौबंद करें इंतजाम : सीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में चाक-चौबंद करें इंतजाम : सीएस
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के मुनिकीरेेती में प्रस्तावित विदेशी उद्योगपतियों के कार्यक्रम के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार शनिवार को व्यवस्थाओं को जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को चार दिन के अंदर तमाम इंतजाम चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। चेताया कि तैयारियों को लेकर लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मुख्य सचिव उत्पल कुमार मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा रिजॉर्ट और आरती स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सीएस ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर से जुटाई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने विदेशी उद्योगपतियों के लिए सभी इंतजाम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा रिजॉर्ट के अलावा पार्किंग स्थल को भी देखा।
मुख्य सचिव ने बताया कि सात अक्तूूबर को देहरादून में दो दिवसीय उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है, जिसमें देश दुनिया के उद्योगपति शामिल होंगे। इस दौरान सीएस ने अधिकारियों को चार दिन के भीतर सड़क से लेकर अन्य तमाम तरह की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि इन्वेस्टर्स का मुनिकीरेती में गंगा आरती, रात्रि भोज और विश्राम का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, जीएमवीएन की एमडी ज्योति नीरज खैरवाल, डीआईजी अजय रौतेेला, डीएम टिहरी सोनिका, कमिश्नर उद्योग सोजन्या, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता इलियास अहमद, एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एचआरडीए के सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा, एनएच श्रीनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह बिष्ट, ईई पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर मो. आरिफ खान, एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम ऋषिकेश हर गिरि, सीओ जेपी जुयाल, वीरेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।